रामानुजगंज बुधवार शासन-प्रशासन की पहल से ग्रामीण परिवार आत्मनिर्भर बन रहे हैं। विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम तेंदुआ के किसान श्री लालचंद ने मनरेगा के तहत बने कूप से खेती को लाभ का साधन बना लिया है। कूप निर्माण से 2.5 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई संभव हुई, जिससे आलू, गेहूं, सरसों व सब्जियों की खेती कर वे सालाना लगभग 2 लाख रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं।