बिहिया: एसडीपीओ ने बिहिया थाना और रात्रि गश्ती टीम का किया निरीक्षण
Behea, Bhojpur | Apr 23, 2024 जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने बिहिया में पुलिस गश्ती टीम, डायल 112 और थाना का निरीक्षण किया। एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारी को गश्ती के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसडीपीओ ने बताया की विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की रोकथाम को लेकर यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।