जौनपुर: जौनपुर सिटी पर एक स्टेशन एक उत्पाद' के तहत स्टाल का शुभारंभ
स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने से ही रोजगार का मिलेगा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हर हाथ को रोजगार का सपना तभी साकार रूप लेगा। यह बातें जौनपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने मंगलवार को कही। वह यहां जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर 'एक स्टेशन एक उत्पाद' के तहत स्थापित स्टाल के शुभारंभ समारोह में बोल रहे थे।