मंदसौर: 14 अक्टूबर से गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट एंड फेस्टिवल के तीसरे संस्करण का होगा आयोजन
मंदसौर गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट एंड फेस्टिवल ने अपने तीसरे संस्करण की घोषणा की है। यह आयोजन मंदसौर के खूबसूरत जिले, गांधीसागर में होने जा रहा है, जिसे भारत का हृदयस्थल कहा जाता है।14 अक्टूबर, 2024 से शुरू होने जा रहा यह फेस्टिवल प्रकृति, रोमांच और संस्कृति को जोड़ने वाला एक शानदार अनुभव होगा। यह जानकारी आज 12:00 जनसंपर्क विभाग से प्राप्त हुई।