मंदसौर: ज़िले में 13 अक्टूबर तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की जताई संभावना
प्रदेश में दो सिस्टम की एक्टिविटी के चलते मौसम बदला हुआ है। इसी के चलते जिले में गुरुवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे, 13 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।