बदायूं: बरी बाईपास पर सड़क हादसे में घायल अज्ञात युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
Budaun, Budaun | May 30, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के उझानी के बरी बाईपास पर सड़क हादसे में एक 35 वर्षीय युवक घायल हो गया। एम्बुलेंस ने घायल अज्ञात युवक को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने घायल अज्ञात युवक को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान अज्ञात युवक की मौत हो गई।