पीलीभीत: नहरोसा शारदा नदी से रात के अंधेरे में अवैध रेत खनन, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
हजारा थाना क्षेत्र के गांव नहरोसा में शारदा नदी से रात के अधेरे में रेत खनन कर गांव में ही स्कूल के पास में ढेर लगाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अवैध रेत खनन को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और अवैध खनन को लेकर प्रशासन भी सक्रिय नहीं दिख रहा है। जिसके चलते खनन माफियाओं के होसले बुलंद हैं और बेधड़क होकर खनन का कारोबार कर रहे हैं।