सिसवा नगरपालिका कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अमर शहीदों के बलिदान को याद कर उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।