खरगौन: खंडवा-खरगोन-बड़ौदा हाईवे पर टूटा पुल बना 'डेथ पॉइंट', हर दिन 2-3 घायल, एक महीने में भी निर्माण शुरू नहीं
खंडवा-खरगोन-बड़ौदा हाईवे पर स्थित एक टूटा हुआ पुल अब लोगों के लिए मौत का अड्डा बन चुका है। खरगोन शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर यह पुल करीब एक माह पहले क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक न तो निर्माण कार्य शुरू हुआ और न ही कोई चेतावनी संकेत बोर्ड लगाया गया।