अररिया: परमान सभागार में डीएम और एसपी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई
Araria, Araria | Mar 10, 2025 जिला पदाधिकारी -सह- अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति, अररिया, श्री अनिल कुमार तथा पुलिस अधीक्षक, अररिया, श्री अंजनी कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कई जरूरी दिशा निर्देश दिये।