झांसी: भारी पुलिस बल ने शहर कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया, लखनऊ विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को रोका
Jhansi, Jhansi | Dec 17, 2024 लखनऊ विधान सभा का घेराव का कांग्रेस का प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चल रही बैठक के बीच पहुंची पुलिस तो पूर्व मंत्री ने कहा कि चाहे हथकड़ी लगे या जेल भेजो आम जनता की आवाज को बुलंद करते रहेंगे। जनता की समस्याओं को उठाते रहेंगे। मंगलवार को शहर क्षेत्र स्थित कांग्रेस कार्यालय में लखनऊ में विधान सभा का घेराव करने को लेकर रणनीति बनाई जा रही थी।