सिलाव: नूरसराय: शोभा बीघा गांव से नालंदा थाना पुलिस ने रंगे हाथ शराब बेचते दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया
Silao, Nalanda | Sep 18, 2024 शोभा बीघा गांव से नालंदा थाना पुलिस ने रंगे हाथ चुलाई शराब बेचते दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है. नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई मिली गुप्त सूचना पर की गई है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज शोभा बीघा गांव निवासी मुकेश चौधरी एवं मिथिलेश चौधरी है.