बिल्सी: टीटोली गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, महिला और बच्ची घायल
उघैती थाना क्षेत्र के टीटोली गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक महिला और बच्ची घायल है। शनिवार सुबह 8:00 बजे कुबरी निवासी बीपी सिंह ने बताया उनके भाई अपनी ससुराल सी लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।