मथुरा: छटीकरा मार्ग पर नगर निगम ने 350 कर्मियों के साथ चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, नगर आयुक्त ने की अभियान की मॉनिटरिंग
मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे छटीकरा मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें 350 कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया। नगरआयुक्त शशांक चौधरी ने खुद पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कूड़ा निस्तारण, सीवर लाइन सेक्शन, सड़कों के किनारे सफाई, जलभराव के कार्यो को ठीक करने के निर्देश दिए।