टांडा: थाना टांडा क्षेत्र से युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Tanda, Rampur | Jun 28, 2025 शुक्रवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना टांडा में एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन को एक युवक 26 जून को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है। बताया कि युवक युवती को फोन किया करता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।