शाहजहाँपुर: फर्रुखाबाद की सुदामा ने थाना मिर्जापुर में दर्ज रिपोर्ट के बारे में बताया कि 21 जनवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे उनका भाई राजू (पुत्र रोशन सिंह) अपनी मोटरसाइकिल से कलान जा रहा था। मिर्जापुर नर्सरी के पास विजेन्द्र (पुत्र प्रेमपाल, छिदपुरी, थाना कलान) ने तेजी-लापरवाही से ट्रैक्टर से टक्कर मार दी, जिसमें राजू की मौके पर मौत हो गई.