बांका जिले के कामतपुर गांव में अगले वर्ष अप्रैल माह में यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी ग्रामीणों के द्वारा शुरू कर दी गई है। रविवार को दोपहर बाद करीब 4:00 बजे सैकड़ों से ज्यादा ग्रामीण एक जूट होकर यज्ञ स्थल का चयन करने के लिए पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने बताया कि समस्त ग्रामीण के सहयोग से अगले वर्ष 2026 के अप्रैल माह में यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।