चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम जैसाकर्रा के पास बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। राधेश्याम देवांगन और आकाश देवांगन मोटरसाइकिल से चारामा की ओर आ रहे थे, तभी सामने से आ रहे हाइवा वाहन CG 04 LR 8438 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आकाश देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई।