अमरोहा: शहर के मोहल्ला नल स्थित मंगल बाजार में नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Amroha, Amroha | Feb 20, 2024 मंगलवार को अमरोहा जनपद के नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि अमरोहा नगर की मोहल्ला नल में पुराने मंगल बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जहां पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करते हुए उनकी अतिक्रमण को हटाया गया है और उनको हिदायत दी गई है कि अतिक्रमण न करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।