नगर के गढ़ बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारे से आयोजित शोभा यात्रा का नगर के दर्जनों स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। गुरुवार को गुरुद्वारा परिसर से शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा ने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। वहीं भ्रमण के दौरान नगर के लोगों ने दर्जनों स्थानों पर प्रकाश पर्व पर आयोजित शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया।