ग्वालियर गिर्द: गुढ़ा इलाके में रहने वाली महिलाएं पड़ोसी से परेशान होकर पहुंची नगर निगम कार्यालय, लगाई मदद की गुहार
ग्वालियर शहर के गुढा़ इलाके में रहने वाली सुमन भदोरिया पिछले 3 महीने से लगातार अपने पड़ोसी किशोरी देवी राजावत और उसके बेटों की हरकत के बारे में नगर निगम और पुलिस के अफसरों को शिकायत कर रही हैं। लेकिन बार-बार की शिकायत के बावजूद सुमन भदोरिया के आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।