मोहनिया: गड़ी छेरहट जंगल से पुलिस ने 2000 लीटर अर्ध निर्मित महुआ शराब को किया नष्ट, शराब बनाने वाले उपकरण किया ध्वस्त
Mohania, Kaimur | Mar 12, 2024 कैमूर जिले के भगवानपुर पहाड़ी पर स्थित गड़ी छेरहट जंगल में थाना अध्यक्ष उदय कुमार, एएलटीएफ प्रभारी आनंद कुमार एवं अपर थाना अध्यक्ष रंजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़ किया है , 2000 लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब को नष्ट किया। वहीं उपकरण को ध्वस्त कर दिया है।