नावकोठी: नावकोठी में रबी फसल के लिए अनुदानित बीज लेने हेतु दुकान पर उमड़ी किसानों की भीड़
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न गांव में रबी फसल बुआई को लेकर अनुदानित दर पर सरकारी दुकान पर बीज लेने के लिए किसानों की भी उमड़ पड़ी। बीएओ रोशन कुमार ने इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बेगमपुर स्थित दुकान पर पहले आओ पहले पाओ के तहत गेहूं सरसों मसूर और मटर आदि का बीज अनुदानित दर पर दिया जा रहा है।