सेन्हा: बर्ड फ्लू को लेकर लोहरदगा स्वास्थ्य विभाग व पशुपालन विभाग हुआ अलर्ट, सिविल सर्जन ने एहतियात बरतने की दी सलाह
रांची के होटवार स्थित क्षेत्रीय पोल्ट्री फॉर्म के पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के पश्चात लोहरदगा स्वास्थ्य विभाग व पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। इसको लेकर सिविल सर्जन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पक्षी या मुर्गे का मांस खाने से लोग परहेज करें।