अरवल: किसान भवन में श्रम संसाधन विभाग द्वारा मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Arwal, Arwal | May 1, 2025 गुरुवार दोपहर 2:00 बजे मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम संसाधन विभाग, अरवल द्वारा किसान भवन में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सुमन एवं विभा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्रवंशी एवं श्रमिक नेता अजय शर्मा भी उपस्थित रहे।