चाईबासा: सड़क पर गिरी स्कूटी को बाइक ने मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत
पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में सोमवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जबकि स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना चाईबासा–रांची मुख्य मार्ग पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुलसाई के पास हुई।