सागर नगर: खेल परिसर सागर से IMA की मेगा मैराथन शुरू, 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी तारा चंद्र जैन ने दिखाई हरी झंडी
इंडियन मेडिकल एसोसिएशनसागर शाखा एवं सागर नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार सुबह 8:00 बजे से खेल परिसर से “स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वच्छ भारत मैराथन” का आयोजन किया गया। मैराथन को 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी श्री ताराचंद जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से 5 हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया।