मथुरा: मथुरा आगरा बाईपास पर जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मथुरा आगरा बाईपास पर प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों ने आगरा मथुरा सीमा पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कहा कि सीमा के पास अक्सर जाम रहता है वहां एक वैकल्पिक पुल बनाया जा रहा है जिसके कारण जाम लगेगा रूट डायवर्ट करते हुए वाहनों को आगरा से निकला जाएगा