हज़ारीबाग: डीआईजी हजारीबाग के हाउसगार्ड विकास ने खुद को मारी गोली हुई मौत
हजारीबाग के डीआईजी आवास में तैनात जिला पुलिस के 31 वर्षीय जवान विकास कुमार ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारली. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई । गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी जिसके बाद अन्य तैनात सुरक्षा कर्मी बाहर आए और विकास को गिरा हुआ देखा और उसके माथे से खून बह रहा था, अस्पताल लाया गया । जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।