लालगंज: खरीहट कलां से वाराणसी के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम ने शुरू की बस सेवा, लालगंज लहंगपुर होते हुए ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के वाराणसी कैंट डिपो ने रविवार सुबह 6:30 बजे खरीहट कलां से वाराणसी के लिए नई बस सेवा शुरू की है। यह बस वाराणसी के कैंट स्टेशन से प्रतिदिन शाम 3:30 बजे वापस खरीहट कलां के लिए वापस आएगी। यह बस 6.30 बजे सुबह खरीहट कलां से धोबहा देवघटा, कोटाघाट, तिलांव, लालगंज, मीरजापुर, औराई होते हुए वाराणसी के कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी।