नावाडेरा गांव इन दिनों एक अनोखी और रहस्यमयी घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। गांव के एक झाड़ीदार इलाके में कुछ दिनों से एक कोबरा सांप के निकलने के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बताया जा रहा है कि यह कोबरा बार-बार एक ही स्थान से बाहर निकलता है और कुछ देर बाद फिर झाड़ियों में चला जाता है।