आरा: राजपुर के समीप अनियंत्रित ट्रक ने महिला को रौंदा, महिला की घटनास्थल पर हुई मौत; सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Jul 20, 2024 इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के समीप उस वक्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब सड़क पार करने के दौरान महिला लालमति देवी को अनियंत्रित ट्रक ने रौद दिया जिस महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम।