आरा: आरा सासाराम रेलखंड पर ट्रेन से कट कर रोहतास निवासी युवक की मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 20, 2024 आरा सासाराम रेलखंड पर पर जिले के हसन बाजार ओपी क्षेत्र के पीरो स्टेशन एवं नोनार हाल्ट के बीच शुक्रवार के शाम ट्रेन से कटकर एक रोहतास निवासी युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिला के नासरीगंज थाना क्षेत्र के महादेव गांव निवासी राम कृपाल साह का 26 वर्षीय पुत्र शशि प्रसाद उर्फ मोनू है।