ग्वालियर गिर्द: गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एक युवती ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग में जान देने की आशंका
गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में युवती के सुसाइड का मामला प्रेम प्रसंग का एंगल आया सामने रविवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही युवती रेखा रघुवंशी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मेडिकल कॉलेज के जमुना हॉस्टल में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला था।