सांगोद: सांगोद में 28 मई को निकाला जाएगी राष्ट्र गौरव तिरंगा यात्रा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर होंगे शामिल
Sangod, Kota | May 27, 2025 ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर की अगुवाई में सांगोद बपावर क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्र गौरव तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा सांगोद देहात मंडल अध्यक्ष मुरारी मेहता तथा बपावर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने मंगलवार शाम बताया कि बपावर से सांगोद नगर तक बुधवार को तिरंगा यात्रा निकलेगी। बपावर के तीन मूर्ति चौराहे से अपराह्न 3 बजे राष्ट्र गौरव तिरंगा यात्रा का राष