झांसी: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे झांसी, पुलिस लाइन में उतारा गया हेलीकॉप्टर
Jhansi, Jhansi | Feb 29, 2024 गुरुवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह झांसी दौरे पर हैं। उनका हेलीकॉप्टर झांसी पुलिस लाइन में करीब 3:00 बजे पहुंचा है। उन्होंने कहा केंद्र-राज्य सरकार की जितनी भी योजनाएं है, वह सब गरीब के कल्याण के लिए है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में जितनी भी देश की समस्याएं थी, चाहे 370 हो, राम मंदिर का निर्माण हो, या फिर ओर कोई समस्या हो सबमें विकास हुआ है।