झुंझुनू: झुंझुनू के गुढा फाटक के पास बस चालक ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
झुंझुनू के गुढा रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह 11:30 बजे के आसपास तेज गति से चलती एक बस ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मारी जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही बस के नीचे आने से मौत हो गई टक्कर मारने के बाद बस चालक वहां से फरार हो गया सूचना पर झुंझुनू कोतवाल श्रवण कुमार भी मौके पर पहुंचे शव को बीड़ीके अस्पताल में रखवाया है बस चालक की तलाश की जा रही है