सांगानेर: बनी पार्क इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाप-बेटे को रौंदा, पिता की हुई दर्दनाक मौत, बेटा गंभीर घायल, एसएमएस में इलाज जारी
जयपुर के बनी पार्क थाना इलाके में तेज रफ्तार कार के बाप बेटे को रौंदने का मामला सामने आया है। वहीं घटना में घायल हुए पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक्सीडेंट के बाद मौके से भाग रहे कार चालक को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने कार को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।