आरा: नगर निगम ने कहा, सड़क पर मछली नहीं बेचना, नाहर विभाग वेंडिंग जोन में दुकान लगाने नहीं देता, नवादा में हुआ जाम और हंगामा
Arrah, Bhojpur | Feb 18, 2026 नवादा में मछली विक्रेताओं ने सड़क जाम।कर किया हंगामा,नहर और नगर निगम के बीच फंसा मामला.शहर में सोमवार को रोजी-रोटी की जंग सड़क पर उतर आई। मामला है नवादा इलाके का, जहां वेंडिंग जोन में दुकान लगाने को लेकर मछली विक्रेताओं ने सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले इस जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।