विजयीपुर प्रखंड के नवतन मोड़ पर गुरुवार को दोपहर 2 बजे नवतन किसान उत्पादक संगठन सहकारी समिति कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन नावार्ड के डीडीएम डॉ. अनुपम लाल कुसुमाकर और गोपालगंज कोऑपरेटिव बैंक की प्रबंध निदेशिका पूनम कुमारी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बताया गया कि समिति में अब तक 300 किसानों ने सदस्यता ली है।