ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में कोचिंग रूम में 11वीं की नाबालिग छात्रा से बलात्कार का मामला आया सामने, पुलिस ने शुरू की जांच
ग्वालियर के चंदन नगर, घासमंडी क्षेत्र में 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा के साथ कोचिंग रूम के अंदर रेप का मामला सामने आया है। आरोप उसी कोचिंग के टीचर और संचालक विपुल श्रीवास्तव पर लगा है। छात्रा ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके मुंह पर हाथ रखकर धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे और उसके माता-पिता को जान से मार देगा।