Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

श्योपुर: संत मस्ताना महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जाटखेड़ा आश्रम पर हुआ भंडारे का आयोजन

Sheopur, Sheopur | Nov 30, 2025
श्योपुर। जिले के जाटखेड़ा गांव में स्थित डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई केन्द्र जाटखेड़ा पर आज रविवार को दोपहर 2 बजे संत मस्ताना महाराज का जन्मदिन बडे ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर संगत ने संकीर्तन किया, इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारो की संख्या में लोगो को प्रसादी खिलाई गई।

MORE NEWS

नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन
  -----
 मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड श्योपुर द्वारा ग्राम किलगावडी में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति किलगांवड़ी के तत्वाधान में आयोजित हरियाली यात्रा के दौरान ग्राम की महिलाओं एवं नवांकुर सखियों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। 

 इस अवसर पर प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री रामावतार मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन उपस्थित रहें। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन ----- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड श्योपुर द्वारा ग्राम किलगावडी में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति किलगांवड़ी के तत्वाधान में आयोजित हरियाली यात्रा के दौरान ग्राम की महिलाओं एवं नवांकुर सखियों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री रामावतार मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन उपस्थित रहें। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
 ----
भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 09 से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान-2026 व्यापक जनभागीदारी एवं देशभक्ति की भावना के साथ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का निर्देशन श्री लोकेश कुमार मथुरिया ने किया, विद्यार्थियों ने तिरंगे एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत आकर्षक रंगोलियाँ बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में अनन्या एवं प्रियांशी ने प्रथम, वर्षा एवं आलिया ने द्वितीय तथा सृष्टि गर्ग एवं श्रेया गर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन ---- भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 09 से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान-2026 व्यापक जनभागीदारी एवं देशभक्ति की भावना के साथ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का निर्देशन श्री लोकेश कुमार मथुरिया ने किया, विद्यार्थियों ने तिरंगे एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत आकर्षक रंगोलियाँ बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अनन्या एवं प्रियांशी ने प्रथम, वर्षा एवं आलिया ने द्वितीय तथा सृष्टि गर्ग एवं श्रेया गर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

मिश्रित दूध, देशी घी और पनीर के नमूने लिये
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दो डेयरियों से मिश्रित दूध, देशी घी एवं पनीर के नमूने लेने की कार्यवाही की गई है। साथ ही मिलावट की शंका पर पनीर और देशी घी को जब्त करने की कार्यवाही की गई।  

 खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि श्री भैरो भूमिया दूध डेयरी शिवपुरी रोड श्योपुर पर निरीक्षण के दौरान मिश्रित दूध, देशी घी और पनीर विक्रय हेतु पाया गया, मौके पर 17 किलोग्राम पनीर, 26 किलोग्राम देशी घी एवं 150 लीटर दूध पाया गया। मौके पर उपस्थित श्री आयुष मंगल से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मानक स्तर की जांच हेतु मिश्रित दूध, देशी घी और पनीर के नमूने लिये गये तथा मिलावट की आंशका पर शेष पनीर कीमत लगभग 5 हजार 600 रूपये और शेष देशी घी कीमत लगभग 20 हजार रूपये खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जब्त करने की कार्यवाही की गई। 

इसी प्रकार बालाजी दूध डेयरी पीली कोठी के पीछे पाली रोड श्योपुर पर निरीक्षण के दौरान फ्रीज के 31 किलोग्राम पनीर पाया गया, मौके पर उपस्थित श्री धर्मेन्द्र सुमन से अधिनियम के तहत मानक स्तर की जांच हेतु पनीर का नमूना लिया गया और शेष बचे पनीर कीमत लगभग 6 हजार 600 रूपये को मिलावट की आंशका पर जब्त करने की कार्यवाही की गई है। नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है, जांच प्रतिवेदन प्राप्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।  
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

मिश्रित दूध, देशी घी और पनीर के नमूने लिये ---- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दो डेयरियों से मिश्रित दूध, देशी घी एवं पनीर के नमूने लेने की कार्यवाही की गई है। साथ ही मिलावट की शंका पर पनीर और देशी घी को जब्त करने की कार्यवाही की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि श्री भैरो भूमिया दूध डेयरी शिवपुरी रोड श्योपुर पर निरीक्षण के दौरान मिश्रित दूध, देशी घी और पनीर विक्रय हेतु पाया गया, मौके पर 17 किलोग्राम पनीर, 26 किलोग्राम देशी घी एवं 150 लीटर दूध पाया गया। मौके पर उपस्थित श्री आयुष मंगल से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मानक स्तर की जांच हेतु मिश्रित दूध, देशी घी और पनीर के नमूने लिये गये तथा मिलावट की आंशका पर शेष पनीर कीमत लगभग 5 हजार 600 रूपये और शेष देशी घी कीमत लगभग 20 हजार रूपये खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जब्त करने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार बालाजी दूध डेयरी पीली कोठी के पीछे पाली रोड श्योपुर पर निरीक्षण के दौरान फ्रीज के 31 किलोग्राम पनीर पाया गया, मौके पर उपस्थित श्री धर्मेन्द्र सुमन से अधिनियम के तहत मानक स्तर की जांच हेतु पनीर का नमूना लिया गया और शेष बचे पनीर कीमत लगभग 6 हजार 600 रूपये को मिलावट की आंशका पर जब्त करने की कार्यवाही की गई है। नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है, जांच प्रतिवेदन प्राप्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026