पंचकूला: रत्तेवाली स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया, वन विभाग के अधिकारियों, स्कूल के अध्यापकों, बच्चो के द्वारा किया गया
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्तेवाली में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर वन राजिक अधिकारी सुनील कुंडू पहुंचे। इस मौके पर स्कूल के बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया करवाया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर निधि कक्षा दसवीं, द्वितीय रीतिका कक्षा दसवीं, तृतीय प्रिंस कक्षा दसवीं रही।