इंदरगढ़: ग्राम ररूआराय में सांप काटने से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ररूआराय गांव में सांप के डंस से एक बुजुर्ग महिला की गुरुवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना 19 जुलाई की रात की है, जब 55 वर्षीय फूलवती पत्नी सिमरत सिंह जाटव अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें पैर में डंस लियाथि परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह मौत हुई