आरा: दशहरा के मेले में घूमने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत, परिजन बेहोश
Arrah, Bhojpur | Sep 28, 2025 गीधा के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवारी युवक को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमराव गांव का रहने वाला निवासी था। उसके दोस्त ने बताया कि वह मेला घूमने के लिए बाइक से दशहरा जा रहा था।