चकाई: दुम्मा मोड़ के पास से पुलिस ने 23 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया, तस्कर फरार
Chakai, Jamui | Jul 13, 2025 चीहरा थाना क्षेत्र के दुम्मा मोड़ के पास शनिवार की रात करीब 11 बजे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी का प्रयास विफल कर दिया। पुलिस ने मौके से एक इंडिगो कार को जब्त किया है, जिसमें 23 कार्टन अंग्रेजी शराब लदी हुई थी। थाना प्रभारी कुंज बिहारी के नेतृत्व में गश्ती के दौरान यह सफलता मिली। पुलिस ने कार को संदिग्ध हालत में खड़ा देखा और तलाशी ल