उन्नाव के सफीपुर नगर के प्राचीन सिद्धपीठ शंकरी देवी मंदिर के समीप जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का नगरवासियों ने सोमवार सुबह 11 बजे स्वागत किया। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मंदिर परिसर के पास एकत्र हो गए। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।