जशपुर: जशपुर पुलिस ने तुरीटोंगरी में अधजली लाश हत्याकांड का किया खुलासा, पत्नी सहित चार आरोपी गिरफ्तार
जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरना नगर के तुरीटोंगरी में मिली अधजली अज्ञात लाश के मामले की गुत्थी जशपुर पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में मृतक की पहचान महावीर राम भगत (49 वर्ष), निवासी गड़ियोटोंगरी, चौकी मनोरा के रूप में हुई है। मामले में मृतक की पत्नी सुमित्रा भगत (50 वर्ष) सहित दो नाबालिग बालिकाएं एवं एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया