सुप्रीम कोर्ट ने जौनपुर के जिलाधिकारी (डीएम) पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने में लापरवाही बरतने और अदालत के आदेशों का पालन न करने के कारण लगाया गया है। यह मामला सदर तहसील के कंधरपुर गांव की लगभग छह बीघा ग्राम सभा की जमीन से संबंधित है।