धनौरा: मंडी धनौरा के गांव फ़तेहुल्लापुर में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला स्थानीय ग्रामीण परेशान
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव फ़तेहुल्लापुर में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला स्थानीय ग्रामीण परेशान,अब से कुछ दिन पहले भी तेंदुआ गांव में दिखाई दिया था। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने इस और ध्यान नही दिया। गुरुवार की देर रात गांव के ही रहने वाले अमित के कुत्ते को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया।